सीवान, सितम्बर 12 -- Siwan News गोपालपुर, निज संवाददाता। हुसैनगंज थाना क्षेत्र के सहुली गांव में शराब के नशे में महिला से गाली-गलौज करने और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने के मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। सहुली निवासी दीपा देवी ने थाने में दिए आवेदन में बताया है कि आठ सितंबर की शाम करीब सात बजे वह अपने घर में बैठी थीं। इसी दौरान गांव का ही एक व्यक्ति शराब के नशे में उनके घर के पास पहुंचा और गाली-गलौज करने लगा। महिला ने जब इसका विरोध किया तो आरोपित ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए उनके साथ मारपीट पर उतारू हो गया। महिला का आरोप है कि उक्त व्यक्ति अक्सर शराब के नशे में गाली-गलौज करता है। साथ ही वह महिला और उसके पति को जान से मारने की धमकी भी देता है। घटना के बाद महिला ने थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग...