Siwan News महिला के गले से मंगलसूत्र व जिऊतिया उड़ाए
सीवान, अगस्त 6 -- Siwan News हुसैनगंज, निज संवाददाता। हुसैनगंज थाना क्षेत्र के बड़ी बघौनी निवासी महिला ने थाने में आवेदन देकर हुसैनगंज दक्खिन मोहल्ला निवासी एक युवक के खिलाफ मंगलसूत्र एवं जिऊतिया नोचकर भागने की प्राथमिकी दर्ज कराई है। महिला महिला अंजू देवी पति जयलाल राम ने आवेदन में बताया कि वो 3 अगस्त को हुसैनगंज बाजार से खरीदारी करके वापस जा रही थी। इसी क्रम में हुसैनगंज दक्खिन मोहल्ला स्थित मस्जिद के थोड़ा आगे स्थानीय निवासी एक युवक गले से मंगलसूत्र एवं जिऊतिया नोचकर तेजी से गली में भाग गया। युवक की पहचान पास ही लगी हुई सीसीटीवी कैमरे में भी हुई है। इस संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। यह भी पढ़ें- Siwan News मंगलसूत्र व जिऊतिया नोचकर भागने की एफआईआर युवक की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.