सीवान, अक्टूबर 5 -- Siwan News सीवान। महादेव थाना क्षेत्र के राजीव नगर स्थित हनुमान मंदिर से शुक्रवार की सुबह पूजा अर्चना कर घर लौट रहे मिठाई व्यवसायी की पत्नी के गले से उचक्कों ने सोने का चैन छीनकर फरार हो गए। उचक्कों को पकड़ने के दौरान मिठाई व्यवसायी हेमंत कुमार श्रीवास्तव सड़क पर गिर गए। इस संबंध में हेमंत कुमार श्रीवास्तव थाने में आवेदन देकर उचक्को द्वारा छीनी गई सोने की चेन की बरामदगी के लिए गुहार लगाई है। आवेदन में कहा है कि सुबह अपनी पत्नी रीता देवी के साथ हनुमान मंदिर गया था, पूजा अर्चना करने के बाद अपने घर लौट रहा था। इसी बीच कांग्रेस कार्यालय के समीप दो उचक्के बाइक से आए और पत्नी के गले से चेन खींचकर फरार हो गए। इस संबंध में थानाध्यक्ष विनीत कुमार विनायक ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हि...