सीवान, अक्टूबर 7 -- Siwan News सीवान, निज प्रतिनिधि। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस ने महिला हेल्प कोपिंग कोषांग की शुरुआत की है। इसके तहत महिलाओं की समस्याएं सुनने, इन्हें आवश्यक पुलिस सहायता उपलब्ध कराने, मार्गदर्शन देने व त्वरित कार्रवाई में सहयोग करने की व्यवस्था की गई है। पुलिस की ओर से जारी जागरूकता सामग्री में महिलाओं को किसी भी परेशानी में बिना झिझक संपर्क करने की अपील की गई है। पुलिस के अनुसार, महिला हेल्प कोषांग के तहत महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ-साथ छेड़खानी, दहेज, उत्पीड़न समेत अन्य अपराधों से जुड़ी शिकायतों में सहायता की जाएगी। बाल विवाह, बाल श्रम और बाल संरक्षण से जुड़े मामलों में भी सहयोग किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Kishanganj News: सदर प्रखंड में जीविका दीदी अधिकार केंद्र की हुई शुरुआत घ...