सीवान, अगस्त 29 -- Siwan News बड़हरिया, एक संवाददाता। महावीरी अखाड़ा मेले में इस बार डीजे और आर्केस्ट्रा नहीं बजेंगे। शुक्रवार को थाना परिसर में आयोजित शांति समिति की बैठक में अखाड़ों के लाइसेंसियों ने हाथ उठाकर डीजे और आर्केस्ट्रा नहीं बजाने पर सहमति जताई। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि किसी अखाड़े में डीजे या आर्केस्ट्रा बजाया गया तो संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मेले में धारदार हथियारों के प्रदर्शन पर भी रोक रहेगी।

प्रशासन की अपील बैठक की संयुक्त रूप से अध्यक्षता बीडीओ संदीप कुमार, सीओ मनीष कुमार और थानाध्यक्ष छोटन कुमार ने की। इस दौरान वरीय पदाधिकारियों की ओर से मेले को लेकर जारी दिशा-निर्देशों से सभी लाइसेंसियों को अवगत कराया गया। अधिकारियों ने महावीरी मेले को आपसी भाईचारे और शांतिपूर्ण माहौल में मनाने की अपील की।

टीम का गठन...