सीवान, सितम्बर 4 -- Siwan News दरौंदा, एक संवाददाता। राजकीय मौनिया बाबा सह महावीरी झंडा मेला को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर दरौंदा थाना पुलिस ने सुरक्षा तैयारियां तेज कर दी हैं। पुलिस ने अब तक विभिन्न गांवों के करीब 400 लोगों के खिलाफ बीएनएसएस की धारा 126 के तहत निरोधात्मक कार्रवाई की है। वहीं, पुलिस की ओर से अन्य संदिग्ध लोगों को भी चिह्नित किया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, अगले दो-तीन दिनों में निरोधात्मक कार्रवाई की संख्या और बढ़ सकती है। तीन दिनों तक होगा मेला और जुलूस यह भी पढ़ें- Siwan News मौनिया बाबा मेला में हुड़दंगियों की खैर नहीं, डीजे-आर्केस्ट्रा पर पूर्ण प्रतिबंधतीन दिनों तक मेला और जुलूस रुकुंदिपुर में नौ सितंबर को महावीरी झंडा मेला आयोजित होगा। इसके बाद 10 सितंबर को मौनिया बाबा सह महा...