सीवान, सितम्बर 4 -- Siwan News बड़हरिया, एक संवाददाता। महावीरी मेला को लेकर प्रखंड कार्यालय परिसर में प्रशासनिक अधिकारियों और लाइसेंसियों की बैठक हुई। बैठक में डीएम विजय प्रकाश मीणा ने सभी लाइसेंसियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि मेला और अखाड़े के दौरान आर्केस्ट्रा व डीजे का संचालन प्रतिबंधित रहेगा। उन्होंने कहा कि महावीरी मेला धार्मिक और सामाजिक परंपरा से जुड़ा आयोजन है। इसे अनुशासित और मर्यादित तरीके से मनाकर समाज के सामने बेहतर उदाहरण पेश करने की जरूरत है। यह भी पढ़ें- Siwan News मौनिया बाबा मेला में हुड़दंगियों की खैर नहीं, डीजे-आर्केस्ट्रा पर पूर्ण प्रतिबंधयुवाओं को धार्मिक परंपरा से जोड़ने की अपील डीएम ने कहा कि आर्केस्ट्रा जैसे कार्यक्रमों का युवाओं पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। उन्होंने युवाओं को जागरूक करते हुए पूर्वजों की धार्मिक ...