Siwan News महावीरी मेला को लेकर हथौड़ा में शांति समिति की बैठक
सीवान, अगस्त 31 -- Siwan News हुसैनगंज, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के हथौड़ा गांव स्थित पंचायत भवन में रविवार को आगामी आठ सितंबर को होने वाले महावीरी मेला को लेकर शांति समिति की बैठक हुई। एसडीपीओ अजय कुमार सिंह, सीओ सरफराज अहमद, मुखिया विजय चौधरी, सरपंच अरमानुल्लाह सिद्दीकी समेत दोनों पक्षों के सैकड़ों ग्रामीण बैठक में शामिल हुए। बैठक में पदाधिकारियों ने सभी लाइसेंसधारियों से जुलूस को शांतिपूर्ण तरीके से निकालने की अपील की। अधिकारियों ने कहा कि पिछले वर्षों में जुलूस के दौरान हुए विवाद और उसके बाद दर्ज मुकदमों से सभी को सबक लेने की जरूरत है। इस बार किसी भी स्थिति में आपसी सौहार्द नहीं बिगड़ना चाहिए। यह भी पढ़ें- Sitamarhi News: महावीरी झंडा को ले शांति समिति की बैठक थानाध्यक्ष ने कहा कि मेला और जुलूस के दौरान शांति व्यवस्था भंग करने वालो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.