Siwan News महावीरी जुलूस में डीजे व अश्लील डांस को लेकर 16 पर प्राथमिकी
सीवान, सितम्बर 8 -- Siwan News हुसैनगंज, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के हबीबनगर हाता में पांच सितंबर को निकाले गए महावीरी झंडा जुलूस में डीजे बजाने और अश्लील डांस कराने के मामले में हुसैनगंज पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने लाइसेंसधारक व डीजे संचालक समेत 16 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। हुसैनगंज थाने में पदस्थापित पीएसआई धनंजय कुमार ने बताया कि पांच सितंबर को दोपहर करीब दो बजे हबीबनगर हाता के ग्रामीणों द्वारा डीजे बजाते हुए महावीरी झंडा जुलूस निकाला गया। जुलूस के दौरान अश्लील डांस भी कराया गया, जो रात करीब आठ बजे तक चलता रहा। पुलिस के अनुसार, जुलूस को लेकर थाना परिसर में आयोजित शांति समिति की बैठक में सभी लाइसेंसधारकों को लाइसेंस की नियम-शर्तों के साथ जिला प्रशासन के आदेश से अवगत कराया गया था। यह भी पढ़ें- Siwan News महावीरी जुलूस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.