सीवान, सितम्बर 24 -- Siwan News बड़हरिया, एक संवाददाता। प्रखंड के लकड़ी दरगाह में सोमवार को आयोजित महावीरी अखाड़ा मेले के दौरान जिला प्रशासन के निर्देशों का उल्लंघन करना पूजा समितियों के सदस्यों पर भारी पड़ गया। पुलिस ने डीजे बजाने, आर्केस्ट्रा कराने और नर्तकियों द्वारा अश्लील गीतों पर प्रदर्शन किए जाने के मामले में सात अखाड़ों की पूजा समितियों के कुल 124 सदस्यों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की है। वहीं, प्राथमिकी में एक हजार अज्ञात लोगों को भी आरोपित किया गया है। बताया जाता है कि लकड़ी दरगाह के महावीरी मेले में कुल आठ अखाड़े शामिल हुए थे। इनमें सात अखाड़ों की पूजा समितियों के सदस्यों पर नियमों के उल्लंघन का आरोप लगाया गया है। जिला प्रशासन की ओर से मेले के दौरान डीजे और आर्केस्ट्रा के आयोजन पर प्रतिबंध लगाया गया था। इसके बावजूद कुछ अखाड़...