Siwan News महावीरी अखाड़ा मेला को लेकर 13 स्थानों पर दंडाधिकारी तैनात
सीवान, सितम्बर 21 -- Siwan News भगवानपुर हाट, एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय भगवानपुर हाट और सकरी में आयोजित होने वाले दो दिवसीय महावीरी अखाड़ा मेला एवं जुलूस को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। यह भी पढ़ें- Siwan News महावीरी मेले को लेकर डीएम-एसपी ने लिया सुरक्षा तैयारियों का जायजासुरक्षा व्यवस्था अनुमंडल पदाधिकारी, महाराजगंज के कार्यालय के निर्देश पर दोनों स्थानों पर कुल 13 जगहों पर दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी और पुलिस बल की तैनाती की गई है। भगवानपुर बाजार और सकरी में 21 सितंबर को अखाड़ा जुलूस और 22 सितंबर को मेला आयोजित होना है।तैनाती में वृद्धि थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि भगवानपुर महाविद्यालय परिसर में चार दंडाधिकारी और चार पुलिस पदाधिकारियों के साथ सशस्त्र पुलिस बल एवं लाठी बल की तैनाती की गई है। भगवानपुर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.