सीवान, सितम्बर 8 -- Siwan News सीवान, निज प्रतिनिधि। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कचहरी ढाला के समीप रविवार की शाम महावीरी अखाड़ा जुलूस के दौरान हुई चाकूबाजी की घटना की जांच के लिए पुलिस ने एसआईटी का गठन किया है।

जांच प्रारंभ मुफस्सिल थानाध्यक्ष उपेन्द्र कुमार के नेतृत्व में गठित टीम घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है। पुलिस हमलावर की पहचान और घटना के कारणों का पता लगाने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खنگाल रही है। बताया गया है कि महावीरी अखाड़ा जुलूस के दौरान कचहरी ढाला के समीप काफी संख्या में लोग मौजूद थे। इसी दौरान अचानक एक हमलावर ने चाकू से हमला कर दिया। घटना में रिश्ते में मामा-भांजा कंधवारा निवासी राजकिशोर यादव और सरावे निवासी शशि यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। चाकूबाजी की घटना के बाद जुलूस स्थल पर अफरातफरी की स्थि...