Siwan News महाराजगंज में संदिग्ध स्थिति में घायल मिले युवक की गई जान
सीवान, सितम्बर 22 -- Siwan News महाराजगंज, एक प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के खेदु छपरा गांव निवासी 25 वर्षीय मिथिलेश कुमार राम की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। शनिवार की रात भगवानपुर थाना क्षेत्र के बाबा बाजार-शंकरपुर के समीप वह घायल अवस्था में मिले थे। परिजन उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले गए, जहां गंभीर स्थिति को देखते हुए सीवान सदर अस्पताल रेफर किया गया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
मृतक के परिजनों का बयान घटना के बाद मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। हालांकि, मौत के कारणों की अभी पुष्टि नहीं हुई है। मौत कैसे हुई है, इसका पता पुलिस लगा रही है। वहीं, घटनास्थल के आसपास के लोगों के अनुसार, मिथिलेश बाइक दुर्घटना में घायल हुए थे। परिजनों के अनुसार, शनिवार की रात करीब 10 बजे मिथिलेश के घायल अवस्था में मिलने की सूचना मिली। जानकारी मिलने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.