Siwan News महाराजगंज में शोरूम का शटर काटकर 50 लाख के मोबाइल की चोरी
सीवान, अक्टूबर 6 -- Siwan News महाराजगंज, एक प्रतिनिधि। शहर के सिहौता बाजार स्थित एक मोबाइल कंपनी के शोरूम में रविवार की देर रात चोरों ने शटर का लॉक काटकर करीब 50 लाख रुपये मूल्य के मोबाइल फोन और एसेसरीज चोरी कर ली। चोरों ने शटर का लॉक काटने के बाद शीशा तोड़कर शोरूम के अंदर प्रवेश किया और वहां रखे महंगे मोबाइल फोन व बड़ी मात्रा में एसेसरीज लेकर फरार हो गए। पूरी वारदात शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद होने की बात सामने आई है। घटना के बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी है। जानकारी के अनुसार, रविवार की रात करीब दो से तीन बजे के बीच तीन-चार चोर हेलमेट पहनकर शोरूम में पहुंचे। चोरों ने पहले शटर का लॉक काटा। इसके बाद शीशा तोड़कर शोरूम के अंदर दाखिल हुए। कुछ ही देर में चोरों ने वहां रखे महंगे मोबाइल फोन और मोबाइल से जुड़ी एसेसरीज को समेट लिया और मौक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.