Siwan News महाराजगंज में शराब के साथ गिरफ्तार, 15 लीटर शराब बरामद
सीवान, अगस्त 27 -- Siwan News महाराजगंज, एक प्रतिनिधि। स्थानीय थाना क्षेत्र में पुलिस अपर निरीक्षक अमरेंद्र कुमार ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान पुरानी बाजार महाराजगंज के मुन्ना पटवा के रूप में हुई है। पुलिस को शराब बिक्री की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए मुना पटवा को पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके पास से विभिन्न ब्रांड की शराब बरामद की गई। जब्ती सूची के अनुसार, कुल करीब 15 लीटर 320 एमएल शराब बरामद होने का उल्लेख है। पुलिस ने बरामद शराब को जब्त कर आरोपित के खिलाफ बिहार मद्यनिषेध व उत्पाद अधिनियम की धारा के तहत प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई शुरू की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.