Siwan News महाराजगंज में निबंधन कार्यालय मार्ग पर शुरू हुआ निर्माण
सीवान, जुलाई 31 -- Siwan News महाराजगंज, एक प्रतिनिधि। जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाने वाले दैनिक हिंदुस्तान की खबर का एक बार फिर बड़ा असर देखने को मिला है। नगर पंचायत क्षेत्र स्थित महाराजगंज निबंधन कार्यालय जाने वाले मार्ग पर जलजमाव और जर्जर सड़क की समस्या को लेकर 24 जुलाई को प्रकाशित खबर के बाद संबंधित विभाग सक्रिय हो गया। प्रशासन की पहल पर पहले सड़क पर मिट्टी भराई और सतह समतल करने का कार्य कराया गया, वहीं अब सड़क के चौड़ीकरण के साथ ईंटकरण का निर्माण कार्य भी शुरू कर दिया गया है। लंबे समय से बदहाल इस सड़क के सुधरने की शुरुआत से स्थानीय लोगों, अधिवक्ताओं और निबंधन कार्यालय आने वाले सैकड़ों लोगों ने राहत की सांस ली है।
जलजमाव के कारण परेशानियाँ जगह-जगह जलजमाव होने से पैदल चलना तक मुश्किल बरसात के मौसम में इस सड़क की स्थिति बेहद खराब हो ज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.