Siwan News महाराजगंज में उपकारा निर्माण की कार्रवाई तेज, 22 एकड़ जमीन अधिग्रहण की तैयारी
सीवान, अक्टूबर 24 -- Siwan News सीवान, निज प्रतिनिधि। महाराजगंज अनुमंडल में उपकारा निर्माण की दिशा में प्रशासनिक कार्रवाई तेज हो गई है। प्रखंड के देवरिया मौजा में प्रस्तावित उपकारा के लिए सरकारी जमीन हस्तांतरण की स्वीकृति मिलने के बाद अब 22 एकड़ से अधिक रैयती भूमि के अधिग्रहण की तैयारी शुरू कर दी गई है। इसको लेकर संबंधित स्तर पर पत्राचार किया जा रहा है। भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया आगे बढ़ने से क्षेत्र में उपकारा निर्माण की उम्मीद मजबूत हुई है। बताया गया कि प्रस्तावित उपकारा के लिए महाराजगंज अंचल के देवरिया मौजा में 2 एकड़ 68.77 डिसमिल सरकारी जमीन के हस्तांतरण की स्वीकृति मिल चुकी है। वहीं, परियोजना को पूरा करने के लिए अतिरिक्त 22 एकड़ 2.61 डिसमिल रैयती भूमि की आवश्यकता बताई गई है। इस भूमि के अधिग्रहण के लिए सामाजिक प्रभाव आकलन (एसआईए) करान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.