Siwan News महाराजगंज में अवैध भंडारण और बिक्री पर होगी कार्रवाई
सीवान, अक्टूबर 26 -- पटाखों की बिक्री और भंडारण पर छापेमारी Siwan News महाराजगंज, संवाद सूत्र। अनुमंडल मुख्यालय के राजेंद्र चौक और प्रखंड क्षेत्र के आकाशी मोड़ बाजार में पटाखों की बिक्री और भंडारण की सूचना पर प्रशासन ने छापेमारी की। एसडीओ अनीता सिन्हा छापेमारी दल के साथ मौके पर पहुंचीं। उन्होंने कहा कि शांति और सद्भाव के प्रतीक त्योहारों में विस्फोटक पदार्थों का कोई स्थान नहीं होना चाहिए।एसडीओ ने कहा कि जामो थाना क्षेत्र के आलमपुर गांव में हुई दर्दनाक घटना से सबक लेते हुए लोगों को घरों और दुकानों में विस्फोटक पदार्थ रखने से परहेज करना चाहिए। दीपावली जैसे त्योहार को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने के लिए समाज के जागरूक लोगों को आगे आकर पटाखों के इस्तेमाल को रोकने की पहल करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पटाखों से पर्यावरण प्रदूषित होता है और स्वास्थ्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.