सीवान, अगस्त 27 -- Siwan News महाराजगंज, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के महाराजगंज शहर में बुधवार दोपहर आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। देखते ही देखते शहर का मुख्य पथ रणक्षेत्र में बदल गया और दोनों ओर से लाठी-डंडे चलने लगे। मारपीट की घटना में दोनों पक्षों के आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। अचानक हुई इस घटना से मुख्य पथ पर अफरातफरी मच गई। आसपास के दुकानदारों और राहगीरों में भी कुछ देर के लिए दहशत का माहौल बना रहा। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस के अधिकारी तत्काल सक्रिय हुए। एसडीओ अनीता सिन्हा और एसडीपीओ अमन पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। अधिकारियों ने दोनों पक्षों के लोगों से घटना की जानकारी ली और मौके की स्थिति का जायजा लिया। पुलिस की मौजूदगी के बाद स्थिति को नियंत्रित किया गया। अधिकारियों ने दोनों पक्...