सीवान, अक्टूबर 12 -- Siwan News महाराजगंज, संवाद सूत्र। अनुमंडल मुख्यालय व आसपास के क्षेत्रों में कलश स्थापना के साथ ही शारदीय नवरात्र की शुरुआत हो गई। नवरात्र के पहले दिन रविवार को पुजा पंडालों व देवी मंदिरों में विभिन्न आचार्यो के वैदिक मंत्रोचार के बीच कलश स्थापना की गई। कलश स्थापना के साथ ही भक्त शक्ति स्वरूपा आदि शक्ति मां देवी दुर्गा की भक्ति में तल्लीन हो गए। राजेंद्र चौक पर आचार्य प्रेम प्रकाश मिश्रा, नखास चौक पर आचार्य अमित तिवारी, नई मठ पसनौली में आचार्य अनिल तिवारी, पकवा इनार पर शैलेंद्र चौबे, शहीद स्मारक परिसर में शैलेश उपाध्याय, शिव मंदिर सिहौता में विक्की मिश्रा व बंगरा गांव में वाराणसी के आचार्य अमित कुमार तिवारी के वैदिक मंत्रोचार के बीच मुख्य यजमान ई राजेश कुमार सिंह व विभा रानी के नेतृत्व में कलश स्थापना की गई। यह भी पढ़...