सीवान, जुलाई 16 -- Siwan News महाराजगंज, एक प्रतिनिधि। महाराजगंज के एसडीपीओ अमन के स्थानांतरण पर फिलहाल रोक लगने की सूचना के बाद क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि एसडीपीओ अमन ने अपने कार्यकाल के दौरान अपराध नियंत्रण, शराब तस्करी के खिलाफ अभियान, फरार अपराधियों की गिरफ्तारी और कानून-व्यवस्था को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनकी सक्रिय कार्यशैली और त्वरित कार्रवाई के कारण आम जनता में उनकी अच्छी छवि बनी है। क्षेत्र के कई सामाजिक कार्यकर्ताओं और बुद्धिजीवियों ने कहा कि उनके स्थानांतरण पर रोक लगने से पुलिस प्रशासन की कार्यशैली में निरंतरता बनी रहेगी और लंबित मामलों के निष्पादन में भी तेजी आएगी। लोगों ने उम्मीद जताई कि एसडीपीओ अमन आगे भी इसी तरह निष्पक्ष और प्रभावी ढंग से अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन...