Siwan News महामना मालवीय की पुण्यतिथि पर उनके विचारों और योगदान पर हुई परिचर्चा
सीवान, नवम्बर 14 -- महामना मालवीय की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि Siwan News जीरादेई, एक संवाददाता। प्रखंड के तितरा स्थित राष्ट्र सृजन अभियान के क्षेत्रीय कार्यालय किशोर कुंज में गुरुवार को महान शिक्षाविद्, स्वतंत्रता सेनानी और काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के संस्थापक महामना पंडित मदन मोहन मालवीय की पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर उनके तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। साथ ही उनके व्यक्तित्व, कृतित्व और राष्ट्र निर्माण में योगदान पर विशेष परिचर्चा आयोजित की गईराष्ट्र सृजन अभियान के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. ललितेश्वर कुमार ने कहा कि महामना मालवीय भारतीय संस्कृति की समन्वयवादी परंपरा में गहरी आस्था रखते थे। वे भारत की समेकित सांस्कृतिक विरासत को राष्ट्रीय एकता और अखंडता का महत्वपूर्ण आधार मानते थे। उनका मानना था ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.