Siwan News महानगर गांव से ढाई लाख के गहने की चोरी
सीवान, जुलाई 28 -- Siwan News सिसवन। थाना क्षेत्र के महानगर गांव में रविवार की देर रात एक घर से चोरों ने ढाई लाख रुपए की गहने चोरी कर ली। पीड़ित परिवार रिश्तेदार के जनाजे में गए हुए थे। तभी घटना का अंजाम दिया गया। मिली जानकारी के मुताबिक महानगर निवासी ईद मोहम्मद अंसारी के घर में चोरों ने उनके अलमीरा तोड कर लगभग ढाई लाख रुपए के गहने की चोरी कर ली। जब परिजन घर लौटे तो अलमीरा टुटा देख व गहनो का डिब्बा खुला देख उनके होश उड़ गई। पीड़ीत ने चोरी की घटना की जानकारी थाने को दी है । पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.