सीवान, अक्टूबर 13 -- बंगरा गांव के काली मंदिर में महाआरती Siwan News महाराजगंज, संवाद सूत्र। प्रखंड के बंगरा गांव के काली मंदिर परिसर में कलश स्थापन के साथ शारदीय नवरात्र का आयोजन किया गया है। जिसे लेकर काली मंदिर परिसर में भक्तों की भीड़ जुट रही है। विशेष कर जगत जननी मां जगदंबा की महा आरती में महिला पुरुष भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है। बनारस से पधारे आचार्य विशाल पांडेय बटुक के दिव्य स्वरूप में धूप आरती, नाग आरती, घोष आरती व 51 दीपों से सजे मां महा आरती का अलौकिक दर्शन भक्तों को करा रहे हैं। महाआरती के दौरान पूरा क्षेत्र मां के चरणों में नतमस्तक तालियों के साथ झूम-झूम कर आचार्य के साथ एक स्वर में आरती गाकर मां की महा आरती में सम्मिलित हो रहा है। काली मंदिर परिसर में महा आरती के दौरान भक्तों की भीड़ इंद्रधनुषी छटा बिखेर रही है। वाराणसी ...