Siwan News मरीजों की संख्या के अनुपात में इमरजेंसी वार्ड में बेड की कमी, मरीज परेशान
सीवान, सितम्बर 8 -- Siwan News सीवान, निज प्रतिनिधि। सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में मरीजों की संख्या के अनुपात में बेड की कमी के कारण मरीजों और इनके परिजनों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रविवार को भी एक मरीज को इमरजेंसी वार्ड में पहुंचने के बाद कुछ देर तक बेड के लिए इंतजार करना पड़ा। बाद में एक बेड खाली होने पर इसे भर्ती कर इलाज शुरू किया गया। रघुनाथपुर प्रखंड के राजपुर गांव निवासी सुरेश यादव छत से गिरकर घायल हो गए थे। परिजन इन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। परिजनों के अनुसार, दोपहर करीब 1.45 बजे मरीज का रजिस्ट्रेशन कराया गया। इसके बाद स्ट्रेचर पर मरीज को लिटाकर इमरजेंसी वार्ड में ले जाया गया। वार्ड में पहुंचने के बाद कुछ देर तक बेड उपलब्ध नहीं हो सका और इस दौरान मरीज स्ट्रेचर पर ही रहा। परिजनों ने बेड उपलब्ध कराने का ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.