सीवान, जुलाई 11 -- Siwan News भगवानपुर हाट, एक संवाददाता। मत्स्य किसान दिवस के अवसर पर शुक्रवार को महम्मदपुर गांव में जागरूकता सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजन कृषि विज्ञान केन्द्र भगवानपुर हाट सीवान के वैज्ञानिक डॉ. पवन कुमार शर्मा द्वारा किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पंचायत के मुखिया वर्मा साह ने की। यह भी पढ़ें- Sahibganj News: राष्ट्रीय मछुआरा दिवस :मत्स्य पालन को आधुनिक बनाने पर जोरकृषि वैज्ञानिक की सलाह कृषि वैज्ञानिक पवन कुमार शर्मा ने किसानों से भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही प्रधानमंत्री मत्स्य किसान समृद्धि सह योजना एवं राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही मुख्यमंत्री समेकित चौर विकास योजना के माध्यम से अपनी मछली पालन इकाई को स्थापित करने एवं व्यवसाय को आगे बढ़ाने पर बल दिया। उन्होंने इन योजनाओं की गाइडलाइन को विस्तार ...