सीवान, अगस्त 3 -- Siwan News सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले के गोरेयाकोठी प्रखंड के दुघड़ा गांव में बीवीजी रामजी सीवान चौर क्लस्टर विकास सेतु के तहत मत्स्य किसान संगोष्ठी का आयोजन रविवार को किया गया। मौके पर डीएम विवेक रंजन मैत्रेय ने कहा कि राज्य सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना के जरिए अगले पांच वर्षों में एक लाख लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने का लक्ष्य तय किया गया है। मत्स्य किसानों को आधुनिक व वैज्ञानिक तकनीक अपनाकर मत्स्य पालन करने का पाठ पढ़ाते हुए कहा कि इससे उत्पादन बढ़ेगा, साथ ही किसान आत्मनिर्भर होंगे। स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे। डीएम ने कहा कि मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने का प्रभावी माध्यम है। सरकार किसानों को हरसंभव सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध है।

मत्स्य किसानों की समस्याएँ जिला मत्स्य...