Siwan News मठिया में आग से झुलसकर 25 वर्षीया विवाहिता की मौत
सीवान, अक्टूबर 27 -- Siwan News बसंतपुर, एसं। बसंतपुर थाना क्षेत्र के मठिया गांव में रविवार को संदिग्ध परिस्थितियों में आग से झुलसकर एक युवती की मौत हो गई। मृतका की पहचान मठिया गांव निवासी राहुल तिवारी की 25 वर्षीय पत्नी पुतुल कुमारी के रूप में हुई है। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हालांकि, युवती किन परिस्थितियों में आग से झुलसी, इसका पता नहीं चल सका है। घटना को लेकर अब तक किसी पक्ष की ओर से थाने में आवेदन नहीं दिया गया है। थानाध्यक्ष अमित कुमार राम ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया है। आवेदन मिलने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.