Siwan News मजदूर के साथ मारपीट के मामले में एफआईआर दर्ज
सीवान, अक्टूबर 10 -- Siwan News भगवानपुर हाट, एसं। थाना क्षेत्र के सरसैंया गांव में काम करने गए एक मजदूर ने मारपीट करने तथा जाति सूचक गाली गलौज करने का आरोप लगाया है। उसके आवेदन पर शुक्रवार को थाने में एससी - एसटी एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज किया गया है। इस मामले में माघर गांव के हरेश राम के पुत्र धीरज कुमार ने थाने में आवेदन देकर शुक्रवार को एफआईआर दर्ज कराया है। इसमें उसने कहा है कि गुरुवार को वह काम करने के लिए सरसैंया गया था। इसी दौरान सरसैंया गांव के दशरथ साह, प्रदीप साह, हरिकिशोर साह, जीतेन्द्र साह ने उसके जाति सूचक गाली गलौज की तथा मारपीट कर घायल कर दिया। थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि इस मामले में एससी - एसटी एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.