Siwan News मछली खरीदने गई महिला की मोटरसाइकिल चोरी
सीवान, सितम्बर 8 -- Siwan News गोपालपुर, निज संवाददाता। हुसैनगंज थाना क्षेत्र में इन दिनों बाइक चोरों का आतंक बढ़ता जा रहा है। हाल के दिनों में लगातार बाइक चोरी की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिससे बाइक सवारों में डर का माहौल है। भीड़भाड़ वाली जगहें जैसे सरकारी कार्यालय, अस्पताल और बाजार अब बाइक चोरों के लिए आसान निशाना बनते जा रहे हैं। इसी क्रम में 3 सितंबर को टेढ़ीघाट बाजार में एक महिला की मोटरसाइकिल चोरी हो गई। इस संबंध में सिसवन ढाला, लक्ष्मीपुर निवासी महिला सुनीला कुमारी ने थाने में आवेदन देकर बताया कि वह सुबह करीब सात बजे टेढ़ीघाट बाजार में मछली खरीदने गई थी। वो अपनी बाइक एक स्थान पर खड़ी कर मछली खरीदी, लेकिन जब वापस लौटी तो उनकी मोटरसाइकिल गायब थी। काफी देर तक आसपास खोजबीन करने और लोगों से पूछताछ करने के बावजूद बाइक का कोई सुराग नहीं म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.