Siwan News मकान में तोड़फोड़ व सामान गायब करने की प्राथमिकी दर्ज
सीवान, सितम्बर 20 -- Siwan News गोपालपुर, निज संवाददाता। हुसैनगंज थाना क्षेत्र के सहुली गांव में पक्की सड़क के किनारे स्थित एक मकान की बाउंड्री तोड़कर अंदर से सामान गायब करने के मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है। इस संबंध में मौजा सहुली निवासी कमलेश्वर ओझा ने थाने में आवेदन देकर गांव के ही एक व्यक्ति, उसके दो पुत्रों समेत चार-पांच अन्य लोगों पर आरोप लगाया है। आवेदन में बताया गया है कि 5 सितंबर को उक्त लोग उनके मकान में तोड़फोड़ कर रहे थे। इसकी सूचना उन्होंने डायल-112 की टीम को दी थी। अगले दिन मुजफ्फरपुर से मकान पर पहुंचने पर देखा कि आरोपी पक्ष के लोग वहां तोड़फोड़ कर रहे थे। आरोप है कि मकान के अंदर रखा बिस्तर, चौकी, गैस सिलेंडर समेत अन्य सामान गायब था। पीड़ित ने जब इस संबंध में पूछताछ की तो आरोपितों ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए धक्का दे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.