सीवान, अगस्त 14 -- Siwan News ​पचरुखी, रमेश कुमार। पटना से सीवान जाने के क्रम में गुरुवार को मंत्री सह जिला प्रभारी केदारनाथ गुप्ता का पचरुखी में जोरदार स्वागत किया गया। नेतृत्व प्रमुख प्रतिनिधि महावीर प्रसाद ने किया। इस दौरान फूल-मालाओं के साथ दर्जनों स्थानीय जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने मंत्री का अभिनंदन किया। इस दौरान प्रमुख प्रतिनिधि महावीर प्रसाद ने क्षेत्र की विभिन्न जनकल्याणकारी और बुनियादी समस्याओं को मंत्री के समक्ष प्रमुखता से उठाया। उन्होंने पचरुखी की सड़कों की स्थिति, स्वास्थ्य सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण और स्थानीय जनसमस्याओं के शीघ्र निष्पादन की मांग की। समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए मंत्री केदारनाथ गुप्ता ने आश्वस्त किया कि राज्य सरकार क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने अधिकारियों को पचरुखी की जनसमस...