Siwan News मंडल कारा में बंदियों को दिया गया रोजगार का प्रशिक्षण
सीवान, अक्टूबर 1 -- Siwan News सीवान, निज प्रतिनिधि। मंडलकारा में सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया द्वारा संचालित ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान के तत्वावधान में आयोजित छह दिवसीय उद्यमिता विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम बुधवार को संपन्न हो गया। बीते 25 से 30 सितंबर तक संचालित इस प्रशिक्षण में कारागार के 30 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को उद्यमिता और स्वरोजगार की अवधारणा, व्यवसाय शुरू करने की प्रक्रिया, वित्तीय प्रबंधन व विभिन्न स्वरोजगार के अवसरों के बारे में जानकारी दी गई। इसके साथ ही प्रतिभागियों को व्यावहारिक प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया, ताकि वे प्रशिक्षण के बाद उपलब्ध संसाधनों का उपयोग कर स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ सकें।
प्रमाण-पत्र का वितरण प्रशिक्षण के समापन पर प्रतिभागियों के बीच प्रमाण-पत्र का वितरण किया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.