सीवान, जुलाई 20 -- Siwan News सीवान से संदीप सिंह। स्थानीय मंडलकारा परिसर में बंदियों को समय पर विधिक सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जल्द ही विधिक सहायता बूथ स्थापित किया जाएगा। यह बूथ जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) के सहयोग से संचालित होगा। इसका मुख्य उद्देश्य जेल में निरुद्ध बंदियों को आवश्यक कानूनी सहायता उपलब्ध कराना व इनके परिजनों द्वारा बतायी गईं बंदियों से संबंधित समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है। बताया गया कि मंडलकारा के बंदियों से मिलने आने वाले परिजन इस सहायता बूथ पर अपनी समस्याएं व बंदियों से संबंधित जानकारी दर्ज करा सकेंगे। परिजनों द्वारा उपलब्ध कराई गई जानकारी के आधार पर यदि किसी बंदी को कानूनी सहायता की आवश्यकता होगी तो डालसा के माध्यम से इन्हें नि:शुल्क विधिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। इसके अलावा बंदियों से...