Siwan News भूमि विवाद में मारपीट, टांगी-फरसा से हमला करने का आरोप
सीवान, अक्टूबर 24 -- Siwan News दरौंदा, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के डिब्बी गांव में जमीन विवाद को लेकर मारपीट के मामले में चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। गणेश महतो की पत्नी मीना देवी ने पुलिस को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। घटना 19 अक्टूबर की बताई गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है प्राथमिकी के अनुसार, मीना देवी अपने घर के सामने सफाई कर रही थीं। इसी दौरान पट्टीदार नरेश महतो से लकड़ी रखने को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर बीच-बचाव करने पहुंचे गणेश महतो के सिर पर टांगी और फरसा से हमला कर दिया गया। वहीं, मीना देवी ने सावित्री देवी पर सोने की चेन छीनने का भी आरोप लगाया है। पुलिस प्राथमिकी के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.