Siwan News भूमि विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट
सीवान, अगस्त 5 -- Siwan News दरौंदा, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के चिंतामनपुर गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट, धमकी देने की एफआईआर थाने में दर्ज कराई है। चिंतामनपुर के 65 वर्षीय रविंद्र यादव ने एफआईआर में गांव के ही मंटू यादव उर्फ दिनेश यादव पर विवादित जमीन पर निर्माण कार्य कराने का आरोप लगाया है। साथ ही इसका विरोध करने पर मंटू यादव उर्फ दिनेश यादव, रजनी देवी समेत अन्य लोगों ने लाठी-डंडे से उन पर हमला कर दिया। मारपीट में रविंद्र यादव घायल हो गए। वहीं, मंटू कुमार यादव ने एफआईआर में इस बात को दर्शाया है कि वह अपने नए घर की दीवार का निर्माण करा रहे थे। इसी दौरान रविंद्र यादव समेत कई लोग वहां पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। शिकायतकर्ता का आरोप है कि बीच-बचाव करने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.