Siwan News भुंजा बेचने वाले को कार ने मारी टक्कर, जख्मी
सीवान, अगस्त 26 -- Siwan News बड़हरिया। थाना क्षेत्र के बड़हरिया बरौली मुख्यमार्ग के तेतहली और सुरहिया के बीच रात को दस बजे भुजा बेचकर एक युवक को पीछे से एक कार ने जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल सुरहिया निवासी मोहन प्रसाद बताया जाता है। जो तेतहली बाजार पर रात को दस बजे नहर पुल के पास से भुंजा बेचकर ठेला के साथ घर वापस आ रहा था, तभी कार चालक ने जोरदार धक्का मार दिया। जिससे उसका पैर टूट गया है। जिसका इलाज स्थानीय पीएचसी में किया गया। जिसके बाद बेहतर इलाज के लिए सीवान भेज दिया गया है। जिसका इलाज चल रहा है। हालांकि ठेला भी क्षतिग्रस्त हो गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.