सीवान, अगस्त 22 -- Siwan News महाराजगंज, संवाद सूत्र। अनुमंडल मुख्यालय के मनोज मैरेज हॉल में गुरुवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा पूर्वी के तत्वाधान में पूर्वी जिलाध्यक्ष मनीष कुमार सिंह की अध्यक्षता में युवा शक्ति संपर्क अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उद्घाटन युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र सिंह, पूर्वी जिलाध्यक्ष मनीष कुमार सिंह, भाजपा पूर्वी जिलाध्यक्ष रंजीत कुमार, भाजपा नगर अध्यक्ष अमरजीत सिंह, कोषाध्यक्ष डॉ संतोष कुमार, ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

कार्यक्रम का उद्देश्य इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने कहा कि युवा मोर्चा पार्टी की रीढ़ है। आगामी कार्यक्रमों और पार्टी की नीतियों को जमीन पर उतारने के लिए युवाओं को पूरी ताकत से जुटना होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को जन-ज...