Siwan News भाकपा माले ने चुनाव आयुक्त के खिलाफ किया प्रदर्शन
सीवान, सितम्बर 27 -- Siwan News सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिला मुख्यालय समेत पूरे जिले में एसआईआर को रद्द करने व मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफा की मांग जोर पकड़ती जा रही है। इसी को ले शहर के गोपालगंज मोड़ पर भाकपा माले नगर कमिटी ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली व एसआईआर के नाम पर मतदाताओं के नाम हटाने के खिलाफ मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का शनिवार को पुतला दहन किया। मजदूर यूनियन राज्य सचिव अमित कुमार ने कहा जब भारत के चुनाव आयोग में खुद ही लोकतंत्र स्थापित नहीं तो देश में जो चुनाव हो रहे हैं उनकी निष्पक्षता की क्या गारंटी है। आइसा जिला सचिव अनीश कुशवाहा ने कहा कि हजारों शहादत के बाद आमलोगों को वोट देने का संवैधानिक अधिकार मिला है, लेकिन अब उसी अधिकार पर हमला किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- भाकपा माले ने मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.