Siwan News भलुआ-बहादुरपुर मुख्य सड़क जर्जर
सीवान, जुलाई 17 -- Siwan News बड़हरिया, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के भलुआ से बहादुरपुर जाने वाली मुख्य सड़क पूरी तरह जर्जर होकर गड्ढे में तब्दील हो गई है। सड़क की बदहाल स्थिति के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को प्रतिदिन भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के बाद सड़क पर बने गहरे गड्ढों में पानी भर जाने से दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। खासकर दोपहिया वाहन चालकों, स्कूली बच्चों और मरीजों को आवागमन में काफी कठिनाई होती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार संबंधित विभाग और जनप्रतिनिधियों से सड़क की मरम्मत की मांग की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन और पथ निर्माण विभाग से जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि लोगों को सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके। मौके पर नरेंद्र सिंह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.