सीवान, अक्टूबर 27 -- Siwan News दरौली, एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय स्थित केसर शिक्षण संस्थान सह लाली मंदिर परिसर में चल रहे सात दिवसीय श्रीरामचरितमानस सम्मेलन के चौथे दिन सोमवार को भरत-राम के अटूट प्रेम का प्रसंग सुन श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। मध्य प्रदेश के दतिया स्थित पीतांबरापीठ से पधारीं संगीतमय रामकथा वाचिका राधिका चतुर्वेदी ने अपनी मधुर वाणी में रामकथा प्रस्तुत की। कथा के दौरान पूरा परिसर भक्तिमय वातावरण में डूबा रहा। कथावाचिका ने भगवान श्रीराम और भरत के बीच प्रेम, त्याग, समर्पण और आदर्श संबंधों का भावपूर्ण वर्णन किया। उन्होंने बताया कि भरत ने राजगद्दी का मोह त्यागकर बड़े भाई श्रीराम के प्रति अपनी अटूट निष्ठा का परिचय दिया। यह भी पढ़ें- Siwan News मानस सत्य, धर्म, त्याग, प्रेम पर चलने की देता है प्रेरणा उन्होंने श्रीराम की चरण पाद...