Siwan News भगवानपुर - मोरा सड़क नाला का पानी गिरने से सड़क गड्ढे में तब्दील
सीवान, अक्टूबर 10 -- Siwan News भगवानपुर हाट, एक संवाददाता। भगवानपुर-मोरा सड़क पर विमल चौक के पास नाले का पानी सड़क पर गिरने से आवागमन खतरनाक हो गया है। लंबे समय से पानी जमा रहने के कारण सड़क के दोनों किनारे टूटकर गहरे गड्ढों में तब्दील हो गए हैं। इससे आए दिन राहगीर दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं। खासकर ई-रिक्शा चालकों के लिए यहां से गुजरना जोखिम भरा हो गया है। गड्ढों में ई-रिक्शा फंसने या पलटने की आशंका बनी रहती है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सड़क किनारे नाले का निर्माण तो करा दिया गया, लेकिन पानी की निकासी की व्यवस्था नहीं की गई। इसके कारण नाले का पानी सड़क पर बहता रहता है और धीरे-धीरे सड़क को नुकसान पहुंचा रहा है। लोगों ने इस समस्या से प्रखंड से लेकर जिला स्तर के अधिकारियों को अवगत कराया, लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं हुआ है। गुरुवार क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.