Siwan News भगवानपुर हाट थाने में स्कूली छात्रों ने एकता परेड का लाइव प्रसारण देखा
सीवान, नवम्बर 2 -- Siwan News भगवानपुर हाट हाट, एक संवाददाता। भगवानपुर हाट थाना परिसर में रविवार को एकता परेड का लाइव प्रसारण किया गया। थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह की उपस्थिति में विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने लाइव प्रसारण देखा। इस दौरान पुलिस बल की ओर से नक्सल मुक्त अभियान पर आधारित प्रस्तुत नाटक ने छात्र-छात्राओं का ध्यान आकर्षित किया। नाटक के माध्यम से नक्सलवाद के दुष्परिणामों और समाज में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने के महत्व को दर्शाया गया। पुलिस बल की इस प्रस्तुति पर छात्र-छात्राओं ने खूब तालियां बजाकर कलाकारों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों को राष्ट्रीय एकता, अखंडता, सामाजिक सद्भाव और सुरक्षित समाज के निर्माण का संदेश दिया गया। यह भी पढ़ें- Madhubani News: पुलिस ने छात्रों को पढ़ाया विविधता में एकता का पाठ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.