Siwan News भगवानपुर हाट के सीओ जांच के घेरे में, आरोपों की जांच के आदेश
सीवान, सितम्बर 9 -- Siwan News भगवानपुर हाट, एक संवाददाता। भगवानपुर हाट अंचल अधिकारी (सीओ) धीरज कुमार पाण्डेय के खिलाफ जन समस्याओं की कथित अनदेखी करने, कार्यों में लापरवाही बरतने और पक्षपात करने समेत अन्य गंभीर आरोपों की विस्तृत जांच कराई जाएगी।
जांच का आदेश बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के संबंध में आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया है। इस मामले में विधायक हेम नारायण साह ने भगवानपुर हाट अंचल कार्यालय से जुड़े विभिन्न मामलों को लेकर राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में परिवाद दिया था। परिवाद में राजस्व संबंधी मामलों के निष्पादन में कथित रूप से अनावश्यक विलंब किए जाने, आम लोगों की समस्याओं की अनदेखी करने तथा अवैध लेन-देन समेत अन्य आरोप लगाए गए हैं।
जांच की प्रक्रिया मामले की गंभीरता को देखते हुए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.