Siwan News भगवानपुर व सकरी में महावीरी अखाड़ा मेले को लेकर तैयारी अंतिम चरण में
सीवान, सितम्बर 21 -- Siwan News भगवानपुर हाट, एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय भगवानपुर व सकरी दोनों जगहों में एक साथ 21 व 22 सितंबर सोमवार व मंगलवार को महावीरी अखाड़ा मेला आयोजित होने को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां अंतिम चरण में हैं। यह महाराजगंज के मौनिया बाबा मेले के बाद लगने वाला क्षेत्र का महत्वपूर्ण मेला है। इस दो दिवसीय महावीरी अखाड़ा मेले के पहले दिन सोमवार की रात में अखाड़ा का भव्य जुलूस निकाला जाएगा। दूसरे दिन मंगलवार को मेला का आयोजन किया जाएगा। इन दोनों स्थानों पर हर साल भादो महीने के शुक्लपक्ष की दशमी तिथि को हनुमान जी की पूजा अर्चना कर अखाड़ा निकालने व दूसरे दिन मेला के आयोजन की परंपरा रही है। इस अवसर पर महावीर जी की मूर्ति के साथ काफी संख्या में लोग अखाड़ा जुलूस में शामिल होते हैं। यह भी पढ़ें- Siwan News महावीरी अखाड़ा मेला को लेक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.