Siwan News भगवानपुर झंडा मेला को लेकर दो फीडरों की बिजली आपूर्ति रहेगी बंद
सीवान, सितम्बर 21 -- Siwan News भगवानपुर हाट, एसं। भगवानपुर में झंडा मेला और जुलूस को लेकर बिजली कंपनी ने बिजली आपूर्ति बंद रखने का निर्णय लिया है। विद्युत शक्ति उपकेन्द्र भगवानपुर हाट से संचालित सोंधानी फीडर और टाउन फीडर की बिजली की आपूर्ति 21 सितंबर की रात 11 बजे से जुलूस समाप्त होने तक बंद रहेगी। वहीं 22 सितंबर को शाम 4 बजे से मेला के समाप्त होने तक दोनों फीडरों से बिजली की आपूर्ति बंद रहेगी। बिजली कंपनी के कनीय अभियंता नदीम हसन ने बताया कि मेला व जुलूस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.