सीवान, अगस्त 4 -- Siwan News दरौली, एक संवाददाता। सावन माह के प्रथम सोमवार को दरौली स्थित सरयू नदी के पंचमंदिरा घाट पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। अहले सुबह से ही हजारों की संख्या में कांवरिए और शिवभक्त बोल बम, हर-हर महादेव व बम-बम भोले के जयघोष के साथ सरयू नदी में पवित्र स्नान कर जल भरने पहुंचे। पूरे घाट का वातावरण शिवमय हो गया। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से सरयू नदी का जल भरकर सोहगरा धाम, अकोली धाम सहित विभिन्न शिवालयों की ओर प्रस्थान किया। श्रद्धालुओं की सुरक्षा व सुविधा को लेकर प्रशासन की ओर से आवश्यक व्यवस्था की गई थी। स्थानीय सामाजिक संगठनों व स्वयंसेवकों ने भी कांवरियों की सेवा में बढ़-चढ़कर भाग लिया। यह भी पढ़ें- Purnia News: सावन की पहली सोमवारी पर शिवालयों में उमड़ी आस्था घाट पर बैरिकेडिंग, साफ-सफाई तथा भीड़ नियंत्रण की व्यवस्था के...