Siwan News बेमौसम तूफान का कहर, खड़ी धान की फसल बर्बाद
सीवान, नवम्बर 2 -- तूफान और बारिश से धान की फसल बर्बाद Siwan News बड़हरिया, एक संवाददाता। हाल ही में आए तूफान और तेज हवाओं ने प्रखंड क्षेत्र के किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया है। तेज हवा और बारिश के कारण पहाड़पुर, सदरपुर, रानीपुर, सवना, नवलपुर, कैलगढ़, आलमपुर और बड़हरिया समेत दर्जनों गांवों में हजारों एकड़ में लगी धान की पकी फसल खेतों में गिरकर बर्बाद हो गई है। बारिश के पानी में डूबने से फसल के सड़ने और धान के दाने काले पड़ने की आशंका बढ़ गई है। इससे किसानों के सामने आर्थिक संकट गहरा गया है। किसानों का कहना है कि धान की फसल पूरी तरह पककर तैयार थी। अगले कुछ दिनों में कटाई शुरू होने वाली थी। इसी बीच अचानक आए तूफान और तेज बारिश ने फसल को जमीन पर गिरा दिया। खेतों में पानी भर जाने से गिरी हुई फसल डूब गई है। इससे उत्पादन के साथ धान की गुणवत्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.