Siwan News बेटे की फीस जमा कर लौट रहे थे घर, गैस विस्फोट ने छीन ली जिंदगी
सीवान, नवम्बर 4 -- Siwan News विनय कुमार श्रीवास्तव भगवानपुर हाट। मुजफ्फरपुर के सदर थाना क्षेत्र के गोबरसही-डुमरी रोड पर सोमवार को नाला निर्माण के दौरान हुए पीएनजी गैस पाइपलाइन विस्फोट में भगवानपुर हाट प्रखंड के मैरी दिलीप गांव निवासी 52 वर्षीय श्रीनिवास सिंह की मौत हो गई। वे बेटे की स्कूल फीस जमा कर स्कूटी से अपने घर श्रीनगर कॉलोनी लौट रहे थे। इसी दौरान कुल्ही गली के पास हुए भीषण विस्फोट की चपेट में आ गए। उनकी मौत की खबर मिलते ही पैतृक गांव मैरी दिलीप में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: गोबरसही पहुंची सीपीआई (एमएल) न्यू डेमोक्रेसी की जांच टीमपैतृक गांव में मातम, मुजफ्फरपुर में अंतिम संस्कार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.