Siwan News बेटी से मिलने जा रही दरौली के महिला की बाइक से गिरकर मौत, परिवार में मचा कोहराम
सीवान, अगस्त 3 -- Siwan News कौशलेन्द्र , दरौली (सीवान)। सीवान जिले के असांव थाना क्षेत्र के शनिचरा गांव के समीप रविवार की देर शाम हुए सड़क हादसे में बाइक से गिरकर एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद मृतका के परिजनों में कोहराम मच गया, जबकि पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। मामले में यूडी केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। मृतका की पहचान दरौली थाना क्षेत्र के करमहा गांव निवासी मोतीलाल राम की 45 वर्षीय पत्नी ललिता देवी के रूप में हुई है।
घटना का विवरण परिजनों के अनुसार, ललिता देवी रविवार की शाम अपने बेटे के साथ बाइक से बेटी के घर जा रही थीं। बताया गया कि बेटी के परिवार में किसी विवाद की सूचना मिलने पर वह हालचाल जानने के लिए घर से निकली थीं। इसी दौरान तियर-आंदर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.